Saturday, 7 July 2018

f1 to f12

F1 Key

F1 Key का इस्तेमाल किसी भी सॉफ्टवेर के Help और Support Center ओपन करने के लिए किया जाता है।जब भी आप किसी सॉफ्टवेयर के खोलने के बाद उसमें F1 Key दबाते हैं तो आप उसके बारे में और जानकारी पा सकते हैं।

F2 Key

यह सिस्टम Reserve Key है। इसमें आप किसी भी फोल्डर पर क्लिक करके अगर आप तो F2 दबाते हैं तो आपक आप उसका नाम बदल सकते हैं। इसके लिए आपको Right क्लिक करके Rename पर क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी आप सीधे F2 बटन दबाएं और आप अपने फोंल्डर का नाम आसानी से चेंज कर सकते है।

F3 Key

F3 Key सर्च करने के लिए इस्तेमाल की जाती है जैसे आप किसी भी ब्राउजर में सर्च करते है। जैसे की आप किसी सर्च बार पर क्लिक करते हैं और वहां पर आप सर्च करते हैं। इसी तरीके से यह भी जब आप F3 बटन प्रैस करके Enter बटन प्रैस करते हैं तो यह सीधा विंडो के सर्च बार में खुल जाएगा और इसके बाद आप यहाँ पर फाइल सर्च कर सकते हैं या फिर आप कोई वेबसाइट भी सर्च कर सकते हैं। यह इंटरनेट और हार्ड डिस्क के सभी फोल्डर पर काम करती है।

F4 Key

इस Key का इस्तेमाल अकेले नही होता है इसके लिए आपको Ctrl और Alt की का इस्तेमाल करना होता है यह ज़्यादातर किसी भी सॉफ्टवेर को बंद करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसका इस्तेमाल आप अपना कम्प्युटर बंद करने के लिए भी कर सकते है।

F5 Key

इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है और हर किसी को इसके इस्तेमाल का पता होता है। इसका ज़्यादातर इस्तेमाल Desktop को Refresh करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आप इससे अपने इंटरनेट के पेज को Reload कर सकते है।

F6 Key

इसका इस्तेमाल Selection करने के लिए किया जाता है जैसे की आप अभी इंटरनेट Browser मे है तो आप इसको यहीं पर टेस्ट करके देख सकते है। इसके लिए आप अपने कर्सर को Address बार पर ले जा कर क्लिक करे उसके बाद आप F6 बटन को प्रैस करे यह आपके पुराने कर्सर पॉइंट पर आ जाएगा और एक बार फिर प्रैस करने पर यह वापिस एड्रैस बार पर चला जाएगा।

F7 Key

इसका इस्तेमाल विंडो मे नही होता है लेकिन आप इसको किसी भी सॉफ्टवेर के साथ कनैक्ट कर सकते है। लेकिन कनैक्ट करने के बाद यह की Key तभी काम करती है जब आपको वह Software ओपन या एक्टिवेट हो।

F8 Key

कम्प्युटर के शुरू होने के बाद और विंडो Startup होने से पहले इस Key का इस्तेमाल इसके Menu ओपन करने के लिए किया जाता है। इससे आप अपने कम्प्युटर के कई फंकशन को Change कर सकते है। जैसे की अगर आपको पेन ड्राइव से विंडो इन्स्टाल करना है तो आप इस Key का इस्तेमाल करके अपने कम्प्युटर के फंकशन को बदल कर सकते है।

F9 Key

इसका इस्तेमाल विंडो मे नही होता है लेकिन आप इसको किसी भी सॉफ्टवेर के साथ कनैक्ट कर सकते है। लेकिन कनैक्ट करने के बाद यह की Key तभी काम करती है जब आपको वह Software ओपन या एक्टिवेट हो। उदाहरण के तौर पर आप इसका इस्तेमाल Media Classic Player में गाने Change करने के लिए भी कर सकते है।

F10 Key

इस Key को दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे अगर आप अभी अपने Browser में इसको प्रैस करते है तो इससे आपका Browser का File मेनू Automatic सिलैक्ट हो जाएगा। इसके अलावा अगर आप Shift+F10 का इस्तेमाल करते है इससे आपका Right मेनू ओपन हो जाएगा।

F11 Key

इस Key का इस्तेमाल ज़्यादातर Browser और Microsoft कई तरह के सॉफ्टवेर को Full Screen मोड़ ऑन करने करने के लिए भी किया जाता है। आप इसको कई तरह के Video Player मे भी इस्तेमाल कर सकते है। इसका काम सिर्फ Full Screen करने के लिए किया जाता।

F12 Key

इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा ब्राउज़र मे किया जाता है जब ब्राउज़र मे इसको प्रैस किया जाता है तब यह Developer ऑप्शन को ओपन करता है जो की कई तरह के Software मे बदलाव करने के लिए भी किया जाता है।
इन सबके अलावा अगर आप इनका इस्तेमाल Shift, Ctrl, Alt, और Window Key के साथ कई तरह के और काम भी कर सकते है। अगर आपको इसके अलावा कोई सवाल है तो आप नीचे Comment Box मे लिख सकते है या फिर हमारे Facebook Page पर कमेंट कर सकते हैं।

खोज युक्तियों का प्रयोग

खोज युक्तियों का प्रयोग
इन्टरनेट पर जब भी हमें कोई जानकारी चाहिए होती है तो हम सबसे पहले किसी सर्च इंजन जैसे गूगल या याहू पर ही जाते हैं। हालाँकि अक्सर केवल शब्द डालने से ही हमें वह जानकारी मिल जाती है परन्तु कभी-कभी हम चाहते कुछ हैं और सर्च इंजन हमें कुछ और दिखा रहा होता है। ऐसी स्थिति में हम कुछ युक्तियों का उपयोग करके अपनी मनचाहे खोज परिणाम पा सकते हैं। आइए गूगल की इन युक्तियों के बारे में जानें :-

१. वाक्यांश खोज (" ") :- 
यदि हम शब्दों के समूह के दोनों ओर उद्धरण चिह्नों (" ") का प्रयोग करते हैं तो हमारा सर्च इंजन बिना कोई बदलाव किए, उसी क्रम में हमें परिणाम दिखाता है। गूगल आपके द्वारा दिए गए शब्दों के क्रम को तथा उनकी युग्मता को ध्यान में रखते हुए खोज करता है इसलिए बिना उद्धरण चिह्नों के भी हमें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
ध्यान दें कि उद्धरण चिह्न लगाने पर हमसे कुछ परिणाम छूट भी सकते हैं जैसे अगर आपने उद्धरण चिन्हों में "पंडित नेहरू" दिया तो पंडित जवाहरलाल नेहरू वाले परिणाम छूट सकते हैं। इसके उलट अगर आपको किन्हीं "जवाहरलाल मिश्रा" के बारे में खोज करनी है तो आपको उद्धरण चिह्न लगाने पड़ेंगे नहीं तो आपके परिणामों में अत्यधिक प्रसिद्धता के कारण जवाहरलाल नेहरू के भी परिणाम आ जायेंगे।

२. किसी एक ही जालघर पर खोज (site:) :-

गूगल के द्वारा हम अपनी खोज को किसी एक जालघर तक सीमित कर सकते हैं या किसी एक जालघर पर ही खोज कर सकते हैं। उदाहरण के लिए [अमृतलाल नागर site:abhivyakti-hindi.org] से हमें abhivyakti-hindi.org पर अमृतलाल नागर का उल्लेख करने वाले सभी पृष्ठों की जानकारी मिल सकती है। हम अपनी खोज को किसी टॉप लेवल डोमेन तक भी सीमित कर सकते हैं। जैसे :- [site:.ac.in] साथ में दे कर हम उन सभी जालघरों पर खोज कर सकते हैं जिनके नाम के अन्त में ac.in लगा हो। (भारत में पंजीकृत शैक्षिक संस्थाओं के जालघर) [site:.in] साथ में दे कर हम उन सभी जालघरों पर खोज कर सकते हैं जिनके नाम के अन्त में .in लगा हो। (भारत में पंजीकृत जालघर) [site:.edu] साथ में दे कर हम उन सभी जालघरों पर खोज कर सकते हैं जिनके नाम के अन्त में .edu लगा हो। (समपूर्ण विश्व में (मुख्यतः संयुक्त राज्य अमरीका में) पंजीकृत शैक्षिक संस्थाओं के जालघर)

३. वर्जित शब्द (-) :-
किसी भी शब्द के पहले ऋण चिह्न (-) लगाकर हम अपनी खोज से उस शब्द से सम्बन्धित जालपृष्ठों को हटा सकते हैं। ध्यान दें कि ऋण चिह्न शब्द के आरम्भ में होना चाहिए और उससे पहले एक खाली जगह होनी चाहिए। उदाहरण के लिए अगर हम [anti-virus software] लिखते हैं तो यहाँ पर सर्च इंजन ऋण चिह्न (-) को वर्जित शब्द की तरह प्रयोग नहीं करेगा और आपको ऐंटीवाइरस अनुप्रयोगों के बारे में परिणाम दिखाएगा। इसके उलट अगर आपको विषाणुरोधियों के बारे में खोज करनी है तो [antivirus -software] ऐसे पृष्ठों की खोज करेगा जिसमें antivirus शब्द होगा लेकिन software शब्द नहीं होगा। एक बार में एक से ज्यादा शब्दों को भी वर्जित किया जा सकता है।

४. अनजाने शब्दों का प्रयोग  (*) :-
अगर आपको किसी वाक्यांश का कोई शब्द याद नहीं है या किसी वाक्यांश में आप एक जगह पर कई शब्दों को रख कर खोजना चाहते हैं तो * चिह्न का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिये [google *] लिखने पर हमें गूगल के कई प्रयोगों तथा अनुप्रयोगों के बारे में पता चल जायेगा। [भारतीय * की स्थिति] देने पर हम भारत की बहुत सी चीज़ों की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।

५. अनिवार्य शब्द (+) :-
धन चिह्न (+) के दो प्रयोग होते हैं :-

(१) किसी बहुशब्दीय खोज में किन्हीं शब्दों की उपस्थिति अनिवार्य करना।
(२) गूगल अपने आप खोज में पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग कर लेता है लेकिन कभी-कभी हमें बिलकुल उसी शब्द की खोज करनी होती है तब ऐसी स्थिति में पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग रोकने के लिए हम धन चिह्न (+) का प्रयोग करते हैं।

६. OR शब्द :- 
गूगल आपके खोज के सभी शब्दों को ध्यान में रखकर खोज करता है। अगर आप "कुछ शब्दों में से किसी एक" की तरह की खोज करना चाहते हैं तो हम OR शब्द का प्रयोग करते हैं। OR शब्द का बड़े अक्षरों (कैपिटल लेटर्स) में लिखा जाना अ
निवार्य है। उदाहरण के लिए [World Cup 2003 OR 2007] आपको 2003 या 2007 के वर्ल्ड कप के परिणाम दिखायेगा। अगर आप OR शब्द का प्रयोग नहीं करेंगे तो आपको केवल वही परिणाम दिखेंगे जिनमें दोनों वर्ल्ड कप की जानकारी होगी।

(यह युक्तियाँ गूगल ने मोर सर्च हेल्प(More search help) के शीर्षक से यहाँ दे रखी हैं) इन युक्तियों के साथ आपकी खोज और बेहतर हो यही हमारी शुभकामना है

Computer से जुड़े सभी Full Form

Computer से जुड़े सभी Full Form Computer Full Form : C =  COMMON O =  OBJECTIVE M =  MACHINE P =  PRACTICALLY U =  USED in T =  TRADE E...