Processeser
प्रोसेसर कंप्यूटर के सीपीयू (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) के सभी कंप्यूटर फंक्शन को एक इंट्रीग्रेटेड सर्किट (आईसी) पर इकठ्ठा करता है| माइक्रोप्रोसेसर मल्टीपर्पज प्रोग्रामेबल डिवाइस है जो डिजीटल डेटा को इनपुट के रूप में ऐक्सेप्ट करता है, इसे अपने मेमोरी में स्टोर इन्स्ट्रक्शन के अनुसार प्रोसेस करता है और आउटपुट के रूप में परिणाम प्रदान करता है।
कंप्यूटर प्रोसेसर के इतिहास में, गति और प्रोसेसर की क्षमताओं में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है। इंटेल ने 1971 में अपना पहला 4-बिट माइक्रोप्रोसेसर 4004 पेश किया था जिसमें 2300 ट्रांजिस्टर लगे हुए थे और यह प्रति सेकंड में मोटे तौर पर 60000 आपरेशन परफॉरम करता था| माइक्रोप्रोसेसर की शुरआत ने डिजिटल सिस्टम में क्रांती ला दी और यह आज तक जारी है|
माइक्रोप्रोसेसर में समय के साथ बदलाव को आप निचे ग्राफ में दे देख सकते है –
![Infograph_Processor_Capacity](https://itkhoj.com/wp-content/uploads/2016/07/Infograph_Processor_Capacity.jpg)
इसकी लॉजिकल कैपेसिटी हर साल 30 प्रतिशत बढ़ी है, क्लॉक फ्रिक्वेंसी 20 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन पर फंक्शनल कॉस्ट 20 प्रतिशन घटी है| अब तो अधिक से अधिक कार्यक्षमता को एक ही माइक्रोप्रोसेसर चिप पर पैक किया जा सकता है|
एक ही चिप पर ट्रांजिस्टर की बड़ी संख्या मे डालने की क्षमता के साथ, मेमोरी को एक ही आकार के प्रोसेसर पर इंट्रीग्रेटेड करना संभव हो गया है| सीपीयू कैश का अब यह एडवांटेज है की वह अब फास्ट ऐक्सेस कर सकता है और उसकी कई एप्लीकेशन के लिए प्रोसेसिंग पावर बढ़ी है|
पिछले एक दशक से, हमारे पीसी में पहले डुअल-कोर फिर क्वाड-कोर और अब कोर आइ 3 प्रोसेसर जिसमें दो कोर है, कोर आइ 5 जिसमें चार कोर और कोर आइ 7 जिसमें चार कोर होते है| एडवांस टेक्नोलॉजी से अधिक कॉम्पलेक्स और पावरफूल चिप को बनाना संभव हो गया है| इंट्रीग्रेटेड सक्रिट से कम कीमत वाले कंप्यूटर के आगमन से आज दुनिया आधुनिक समाज में तब्दील हो गयी है।
Types of Processors in Hindi:
प्रोसेसर के प्रकार:
मार्केट में कई अलग-अलग प्रोसेसर उपलब्ध हैं हालांकि, केवल कुछ ही हैं जिनके बारें में आपको विचार करना चाहिए।
कंप्यूटर माइक्रोप्रोसेसरों के दो प्राइमरी मैन्युफैक्चरर्स हैं Intel और Advanced Micro Devices (AMD) ये दोनो प्रोसेसर ही स्पीड और क्वालिटी के मामले में बाजार का नेतृत्व करते हैं।
इंटेल के डेस्कटॉप पीसी के लिए अपनी प्रोसेसर श्रेणी में Celeron, Pentium और Core i3, Corei5, Corei7 बनाए हैं, जबकी AMD के डेस्कटॉप प्रोसेसर में Sempron, Athlon और Phenom शामिल हैं।
Intel Chips timeline:
2004 के बाद से, इंटेल ने मल्टीपल कोर के साथ माइक्रोप्रोसेसर को शुरू किया| यहाँ माइक्रोप्रोसेसर ट्रांजिस्टर का एक इतिहास है
Date of introduction | Processor | Transistor count | Process | Area |
1971 | Intel 4004 | 2300 | 10 µm | 12 mm² |
1972 | Intel 8008 | 3500 | 10 µm | 14 mm² |
1974 | Intel 8080 | 4500 | 6 μm | 20 mm² |
1978 | Intel 8086 | 29000 | 3 μm | 33 mm² |
1982 | Intel 80286 | 134000 | 1.5 µm | 49 mm² |
1985 | Intel 80386 | 275000 | 1.5 µm | 104 mm² |
1989 | Intel 80486 | 1180235 | 1 µm | 173 mm² |
1993 | Pentium | 3100000 | 0.8 µm | 294 mm² |
1995 | Pentium Pro | 5,500,000[16] | 0.5 µm | 307 mm² |
1997 | Pentium II | 7500000 | 0.35 µm | 195 mm² |
1998 | Celeron processor | 7500000 | 0.25 µm | 113 mm² |
1999 | Pentium III | 9500000 | 0.25 µm | 128 mm² |
2000 | Pentium 4 | 42000000 | 180 nm | 217 mm² |
2002 | Pentium 4 Northwood | 55000000 | 130 nm | 145 mm² |
2006 | Core 2 Duo Conroe | 291000000 | 65 nm | 143 mm² |
2007 | Core 2 Duo Allendale | 169000000 | 65 nm | 111 mm² |
2008 | Core 2 Duo Wolfdale3M | 230000000 | 45 nm | 83 mm² |
2007 | Core 2 Duo Wolfdale | 411000000 | 45 nm | 107 mm² |
2008 | Core i7 (Quad) | 731000000 | 45 nm | 263 mm² |
2011 | Quad-core + GPU Core i7 | 1160000000 | 32 nm | 216 mm² |
2010 | Six-core Core i7 (Gulftown) | 1170000000 | 32 nm | 240 mm² |
2012 | Quad-core + GPU Core i7 Ivy Bridge | 1400000000 | 22 nm | 160 mm² |
2014 | Quad-core + GPU Core i7 Haswell | 1,400,000,000[22] | 22 nm | 177 mm² |
2006 | Dual-core Itanium 2 | 1,700,000,000[23] | 90 nm | 596 mm² |
2013 | Six-core Core i7 Ivy Bridge E | 1860000000 | 22 nm | 256 mm² |
2015 | Duo-core + GPU Core i7 Broadwell-U | 1,900,000,000[24] | 14 nm | 133 mm² |
2008 | Six-core Xeon 7400 | 1900000000 | 45 nm | 503 mm² |
2010 | Quad-core Itanium Tukwila | 2,000,000,000[25] | 65 nm | 699 mm² |
2011 | Six-core Core i7/8-core Xeon E5 | 2,270,000,000[26] | 32 nm | 434 mm² |
2010 | 8-core Xeon Nehalem-EX | 2,300,000,000[27] | 45 nm | 684 mm² |
2014 | 8-core Core i7 Haswell-E | 2,600,000,000[28] | 22 nm | 355 mm² |
2011 | 10-core Xeon Westmere-EX | 2600000000 | 32 nm | 512 mm² |
2012 | 8-core Itanium Poulson | 3100000000 | 32 nm | 544 mm² |
2014 | 15-core Xeon Ivy Bridge-EX | 4,310,000,000[30] | 22 nm | 541 mm² |
2012 | 61-core Xeon Phi | 5,000,000,000[31] | 22 nm | 350 mm² |
2014 | 18-core Xeon Haswell-E5 | 5,560,000,000[32] | 22 nm | 661 mm² |
What is Core in Hindi:
Core Meaning in Hindi:
आमतौर पर कोर सीपीयू का एक कंप्यूटेशनल युनिट है, जो ALU के माध्यम सें विशिष्ट ऑपरेशन के लिए इन्स्ट्रक्शन को पढता है| अगर सीपीयू में एक ही कोर है, तो इसका मतलब है की सीपीयू में एक ही सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है और यह मल्टीपल ऑपरेशन को एक साथ नही कर सकता|
परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए इसमें अतिरिक्त “कोर,” या सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट जोड़ें जाते है। डुअल-कोर सीपीयू में दो सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट एक ही सर्किट पर लगे होते है जो एक ही युनिट की तरह व्यवहार करते है| डुअल-कोर आपके सभी एक्शन को तेजी से और एक ही समय पर परफॉरम करता है|
No comments:
Post a Comment